नकली हैमर मार्क से अवैध लकड़ी को वैध बनाने का खेल उजागर, दो ट्रक जब्ती के बाद सामने आया ।फर्जीवाड़ा । .. 25.647 घनमीटर लकड़ी जब्त होने के बाद जांच में कई अनियमितताओं का खुलासा, ट्रांजिट पास जारी होने से पहले ही हो चुकी थी लोडिंग ।
बालाघाट जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र में लकड़ी परिवहन से जुड़े एक मामले की जांच में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। 25.647 घनमीटर लकड़ी से भरे दो ट्रकों की जब्ती के बाद हुई विभागीय जांच में सामने आया कि कथित रूप से नकली “हैमर मार्क” का उपयोग कर अवैध लकड़ी को वैध दर्शाने का…
