• Home
  • Madhya Pradesh
  • अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति रेत परिवहन करने वालों को दी कड़ी चेतावनी।
Image

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति रेत परिवहन करने वालों को दी कड़ी चेतावनी।

मलाजखंड

 जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 12 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर श्री अर्पित गुप्ता के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मलाजखंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के दौरान अधिकारियों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का परिवहन करते हुए रोका। जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक अनुमति एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना मलाजखंड की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा शासकीय राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है और प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
✍️

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top