• Home
  • Madhya Pradesh
  • “डायवर्सन शुल्क नहीं भरा… और पूरा वेयरहाउस हो गया सील!”
Image

“डायवर्सन शुल्क नहीं भरा… और पूरा वेयरहाउस हो गया सील!”

 रायसेन जिले में राजस्व बकायेदारों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर गुरुवार को गैरतगंज तहसील में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्राम पठारी में मुकेश अग्रवाल, निवासी रायसेन के स्पेस वेयरहाउस को डायवर्सन शुल्क और भू-राजस्व जमा नहीं करने के कारण सील कर दिया गया। एसडीएम गैरतगंज अंकित कुमार जैन ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को लगातार नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद राशि जमा नहीं कराई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तहसील क्षेत्र में जिन लोगों ने डायवर्सन शुल्क और राजस्व बकाया नहीं चुकाया है, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार देवनगर योगेश्वर भारती, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top