• Home
  • Madhya Pradesh
  • नीलेश रजक की हत्या से समाज में आक्रोश व शोक की लहर
Image

नीलेश रजक की हत्या से समाज में आक्रोश व शोक की लहर

स्व. नीलेश रजक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, हत्यारों को फांसी की मांग
रजक युवा समिति ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, परिवार को सरकारी मदद व नौकरी देने की मांग
करेली। कटनी जिले के कैमोर में हाल ही में हुए जघन्य हत्याकांड में लव जिहाद व छात्राओं के प्रति छेड़छाड़ का विरोध करने वाले समाजसेवी नीलेश रजक की समाज विरोधी तत्वों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे प्रदेश में आक्रोश व शोक का माहौल व्याप्त है।इस दर्दनाक घटना के विरोध में रजक युवा समिति करेली के तत्वावधान में सामाजिक बंधुओं ने स्व. नीलेश रजक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि  नीलेश रजक के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए साथ ही उनकी पत्नी को शासन के किसी विभाग में नौकरी प्रदान की जाए ताकि परिवार का भरण-पोषण सुनिश्चित हो सके।पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्व. नीलेश रजक समाज की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव अग्रणी रहे। उनके असमय निधन से उनकी वृद्ध मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यदि शासन द्वारा शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो रजक समाज, सकल समाज के साथ मिलकर वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. रजक के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में राजेंद्र रजक (अध्यक्ष, रजक युवा समिति), डालचंद्र सनेडिया, संतोष रजक (गुड्डू), पुरुषोत्तम बाथरे, रेवाराम रजक, हरिप्रसाद बाथरे, राजकुमार रजक, छोटेवीर रजक, बबलू रजक, देवेंद्र रजक, सुरेंद्र रजक, पंकज रजक, रोहित रजक सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top