• Home
  • Madhya Pradesh
  • पेयजल संकट के त्वरित निराकरण हेतु संभागीय कंट्रोल रूम स्थापित । नगरीय निकायों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पहल, नागरिक सीधे कर सकेंगे शिकायत।
Image

पेयजल संकट के त्वरित निराकरण हेतु संभागीय कंट्रोल रूम स्थापित । नगरीय निकायों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पहल, नागरिक सीधे कर सकेंगे शिकायत।

बालाघाट

गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जबलपुर संभाग द्वारा संभागीय स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य नगरीय निकायों में पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।

 👉     प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागीय कार्यालय में स्थापित इस कंट्रोल रूम में कर्मचारी श्री नितिन शर्मा एवं श्री अविनाश जैन की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिक पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत, सूचना अथवा सहायता के लिए 
श्री नितिन शर्मा के मोबाइल नंबर               👉       9121062960 एवं 
   👉     श्री अविनाश जैन के मोबाइल नंबर 9175096045 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह व्यवस्था विशेष रूप से बालाघाट जिले सहित जबलपुर संभाग के सभी नगरीय निकायों में लागू की गई है, ताकि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके। प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
 👉     प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, जिससे संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई कर राहत उपलब्ध कराई जा सके।
                        ✍️

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top