• Home
  • Madhya Pradesh
  • लालबर्रा तहसील में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की जांच।
Image

लालबर्रा तहसील में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की जांच।

लालबर्रा ( बालाघाट )

आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर बेहतर और अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से

शुक्रवार को लालबर्रा तहसील क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण तहसीलदार श्री मयंक मिश्रा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के दौरान भावना पेट्रोल पंप, श्री साईं पेट्रोल पंप, आराध्या पेट्रोलियम तथा खंडेलवाल पेट्रोल पंप का स्थल निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने यहां उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान विशेष रूप से
वाहनों में हवा भरने की सुविधा,

परिसर की स्वच्छता,
उपभोक्ता सेवाओं की उपलब्धता
आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण दल ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी अनिवार्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाती रहें।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top