ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

अब कारखानों और दुकानों को मिलेंगे स्टार, जानिए श्रम स्टार रेटिंग क्या है

सिवनी।
श्रम पदाधिकारी सिवनी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा जिले के सभी उद्योगों, कारखानों, दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन प्रणाली शुरू की गई है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि श्रम विभाग में पंजीकृत सभी संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित की जा सके।
श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली के जरिए संस्थानों को श्रम कानूनों का सही तरीके से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें संस्थान स्वयं अपनी स्थिति का आकलन करेंगे, जिससे यह साफ-साफ पता चल सकेगा कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इस प्रक्रिया से कामकाज में पारदर्शिता आएगी और संस्थानों में बेहतर कार्य वातावरण बनेगा।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी, नियोक्ताओं में जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और अच्छे कार्य करने वाले संस्थानों को पहचान मिलेगी। साथ ही इससे संस्थानों के बीच अच्छा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा, जिससे कामकाज में लगातार सुधार होता रहेगा।
श्रम पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जो संस्थान श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त करना चाहते हैं, वे sambal.mp.gov.in के श्रम स्टार रेटिंग पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *