ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई तिरोड़ी के बोथवा में हाइवा डंपर जब्त, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन थाना तिरोड़ी में रखा गया।

बालाघाट

 जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 मई

2026 को उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने तहसील तिरोड़ी अंतर्गत ग्राम बोथवा में विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान विभागीय अमले ने हाइवा डंपर क्रमांक CG-04-JD-1048 को अवैध रूप से खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन की जांच करने पर चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद खनिज विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को गिट्टी सहित जब्त कर लिया।
वाहन चालक की पहचान आशीष वाघाडे पिता चम्बरू वाघाडे निवासी ग्राम दरासीकला, तहसील कुरई, जिला सिवनी के रूप में की गई है। जब्त किए गए वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना तिरोड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है।
इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक श्री बसंत कुमार पाटिल, खनि सिपाही रजनीश तिवारी एवं दिलशाद कुरैशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग द्वारा बताया गया कि संबंधित वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *