ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

अवैध गैस गोदाम पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चिल्लौद से 232 सिलेंडर जब्त।

सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक्सपायर्ड अग्निशामक यंत्र और जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले ।
बालाघाट

विभाग की संयुक्त टीम ने 14 मार्च 2026 को चिल्लौद स्थित अली गो-गैस एजेंसी के गो-गैस गोदाम पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए।

यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी रविकांत ठाकुर के नेतृत्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार एवं आकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में की गई।

जांच के दौरान गोदाम की स्थिति बेहद खराब पाई गई। गोदाम की छत क्षतिग्रस्त थी

और गैस सिलेंडरों के भंडारण के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद नहीं थी। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि गोदाम में मौजूद अग्निशामक यंत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी तथा रेत की बाल्टियां सहित अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी उपलब्ध नहीं थे।

इसके अलावा मौके पर विस्फोटक लाइसेंस, एनओसी, स्टॉक बोर्ड तथा गैस सिलेंडरों से संबंधित संधारित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं पाए गए, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
कार्रवाई के दौरान गोदाम में रखे 202 खाली गैस सिलेंडर और 30 भरे गैस सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडरों का पंचनामा तैयार कर उन्हें आगामी आदेश तक ॐ श्री माँ इंडेन, वारासिवनी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *