• Home
  • Madhya Pradesh
  • अवैध मदिरा पर बड़ा एक्शन: इंदौर में 5.12 लाख की शराब और वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
Image

अवैध मदिरा पर बड़ा एक्शन: इंदौर में 5.12 लाख की शराब और वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5.12 लाख रुपये की अवैध मदिरा व वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर, 15 जनवरी 2026।
कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त काछी मोहल्ला क्षेत्र में उप निरीक्षक भगवानदास अहिरवार तथा आबकारी अमले द्वारा शहरी क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
संदेह के आधार पर वाहन रोका, विदेशी मदिरा बरामद
गश्त के दौरान संदेह के आधार पर एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन (क्रमांक MP09 CF 8801) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 18 बोतल ओल्ड मॉन्क रम (विदेशी मदिरा) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
वाहन चालक देवेन्द्र पिता ओमकार खंडेलवाल, निवासी 223 खातीवाला टैंक, इंदौर को मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई मदिरा एवं वाहन की कुल बाजार कीमत 5 लाख 12 हजार 600 रुपये आंकी गई है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में आरक्षक सीमा भूरिया एवं योगेश कुमार मोहविया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top