• Home
  • Madhya Pradesh
  • अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई कटंगी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत होगी कार्रवाई।
Image

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई कटंगी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत होगी कार्रवाई।

बालाघाट

 जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक खनिज प्रशासन बालाघाट के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा कटंगी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया है।

कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को थाना कटंगी की अभिरक्षा में रखा गया है।

   👉  ग्राम भजियापार में पकड़ा गया रेत से भरा ट्रैक्टर
***********************************
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 को खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, खनि सिपाही एवं दिलशाद कुरैशी

द्वारा तहसील कटंगी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान👇🏻

 ग्राम भजियापार में एक ट्रैक्टर क्रमांक MP 50 AA 3244 को संदिग्ध अवस्था में रोककर जांच की गई।
जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर द्वारा बिना वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के रेत का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक ने अपना नाम राजेश राउत पिता राजकुमार राउत निवासी ग्राम भजियापार, तहसील कटंगी जिला बालाघाट बताया। मौके पर वैध रॉयल्टी अथवा परिवहन अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभागीय टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मय रेत जप्त कर लिया। इसके बाद वाहन को थाना कटंगी की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया।
    👉       बाहकल गांव में रात्रिकालीन कार्रवाई
************************************
खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर निगरानी के लिए रात्रिकालीन अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मई 2026 की रात्रि में खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल द्वारा तहसील कटंगी के ग्राम बाहकल क्षेत्र में जांच की गई।
 👉   कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP 50 AA 4736 को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन की जांच में आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति नहीं पाए जाने पर उसे तत्काल जप्त कर लिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार उक्त वाहन के मालिक का नाम दिनेश पिता नेतलाल बताया गया है। कार्रवाई उपरांत वाहन को थाना कटंगी की अभिरक्षा में रखा गया।
👉       नियम 2022 के तहत होगी वैधानिक कार्रवाई
***********************************
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है तथा जिलेभर में लगातार जांच एवं निगरानी अभियान जारी है।
     👉    प्रशासन ने कहा है कि बिना वैध अनुमति रेत अथवा अन्य खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
                          ✍️

                          बालाघाट

                         👆👆👆👆

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top