ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

कटंगी में युवाओं को टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक।

कटंगी / बालाघाट

कटंगी ब्लॉक स्थित राजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन अभियान परिषद के सहयोग से तथा LEHS वाधवानी-एआई (यूनिसेफ) के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा वर्ग के लिए टीकाकरण उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जाने वाले टीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही टीकाकरण की आवश्यकता, महत्व एवं बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए इसकी अनिवार्यता पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित युवाओं को स्वयं टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के परिवारों से संपर्क कर इस विषय पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध टीकाकरण सेवाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में LEHS टीम से जिला समन्वयक श्री अमरदीप साहू, ब्लॉक समन्वयक श्री हिमांशु कुर्वे एवं जन अभियान परिषद से ब्लॉक समन्वयक श्री सुरेंद्र भगत उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जन अभियान परिषद के माध्यम से यह जागरूकता प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि सभी बच्चों को समय पर टीकाकरण का लाभ मिल सके।
      👉    संवाददाता ( कटंगी )- राजेन्द्र पटले
                   अभयवाणी न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *