ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री मीना एवं विधायक श्री कर्राहे ने ग्राम सेवती मे की फसल क्षति का निरिक्षण किसानो को दिलाया राहत का भरोसा ।

कलेक्टर श्री मीना एवं विधायक श्री कर्राहे ने ग्राम सेवती में फसल क्षति का किया निरीक्षण


किरनापूर– कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 31 अक्टूबर को किरनापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सेवती पहुंचकर किसानों के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कीट व्याधि एवं अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। खेतों में खड़ी फसलों की वास्तविक स्थिति देखने के साथ ही उन्होंने किसानों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर फसल नुकसान की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार कर्राहे भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने खेतों में जाकर सोयाबीन, धान एवं अन्य फसलों की स्थिति देखी।
किसानों ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार हुई वर्षा एवं कीट व्याधि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

कलेक्टर श्री मीना ने किसानों से कहा कि प्रशासन किसानों के साथ है। अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि से प्रभावित फसलों का सर्वे कार्य पूरे जिले में तेजी से किया जा रहा है। सभी पटवारियों, कृषि विभाग एवं राजस्व अमले को निर्देश दिए गए हैं कि वे निरंतर फील्ड में रहकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनका सर्वे अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन क्षेत्रों में फसलों की स्थिति गंभीर है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार उन्हें सहायता एवं राहत राशि प्रदान की जाएगी

निरीक्षण के दौरान किरनापुर एसडीएम श्री एम.आर. कौल, तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखें, फसल क्षति का सटीक मूल्यांकन करें और राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें।

यह निरीक्षण दौरा ग्रामीणों के लिए विश्वास का संदेश लेकर आया, जिससे प्रभावित किसानों को यह भरोसा मिला कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर शीघ्र राहत प्रदान करेगा।
                                          


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *