• Home
  • Madhya Pradesh
  • किसानो की पीड़ा समझने खेतो मे उतरे मनोज टेम्भरे ने कहा – सरकार तत्काल मदद करे ।
Image

किसानो की पीड़ा समझने खेतो मे उतरे मनोज टेम्भरे ने कहा – सरकार तत्काल मदद करे ।

लगातार बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायज़ा लेने पहुँचे युवा समाजसेवी मनोज टेम्भरे, सरकार से राहत की माँग


वारासिवनी (बालाघाट)। क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसलें पानी में डूबकर सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ऐसी स्थिति में किसानों की समस्याओं को नज़दीक से समझने के लिए युवा समाजसेवी एवं किसान नेता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री मनोज टेम्भरे ने शनिवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दौरा किया।

मनोज टेम्भरे ने खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात की और बर्बाद हुई फसलों का जायज़ा लिया। उन्होंने किसानों से उनकी स्थिति जानी और कहा कि किसानों की मेहनत और सालभर की लगन इस बारिश ने चौपट कर दी है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में पानी भर जाने के कारण धान की बलियाँ अंकुरित हो रही हैं और फसल सड़ने लगी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
मनोज टेम्भरे ने मौके पर ही प्रशासन और सरकार से अपील की कि क्षेत्र में तत्काल फसल क्षति सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे किसानों की इस पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति अत्यंत गंभीर है और इस कठिन समय में शासन को संवेदनशील होकर कार्यवाही करनी चाहिए। मनोज टेम्भरे ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुँचाया जाएगा ताकि शीघ्र राहत कार्य शुरू हो सकें।

“यह समय किसानों के साथ खड़े रहने का है। मैं स्वयं हर गाँव जाकर किसानों की स्थिति देख रहा हूँ और प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि प्रभावित परिवारों की तुरंत मदद की जाए। 
बालाघाट जिला ब्युरो
        
प्रहलाद गजभिये
. बालाघाट – क्राइम रिपोर्टर
       प्रताप गेडाम

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top