ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

क्या रायसेन में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा एक्शन मोड ऑन कर दिया है?

 

क्या रायसेन में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा एक्शन मोड ऑन कर दिया है? दरअसल कस्बा रायसेन में पुलिस प्रशासन अचानक सड़कों पर उतर आया, जहां पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे ने खुद शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को साफ निर्देश दिए गए कि हर हाल में सतर्क और मुस्तैद रहें, किसी भी अवैध गतिविधि, असामाजिक तत्व या शांति भंग करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए और छोटी से छोटी सूचना पर भी तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि रायसेन में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *