• Home
  • Madhya Pradesh
  • गरीबी रेखा नंबर न जुड़ने से देवकली को नहीं मिली आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति
Image

गरीबी रेखा नंबर न जुड़ने से देवकली को नहीं मिली आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति

गरीबी रेखा नंबर न जुड़ने से देवकली को नहीं मिली आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति
देवकली सैयाम

जनसुनवाई में पहुंचकर नियुक्ति बहाली की मांग

मण्डला, 19 नवंबर 2025।

उमरडीह की रहने वाली देवकली सैयाम को आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति सिर्फ इसलिए नहीं मिल सकी क्योंकि उनके ऑनलाइन आवेदन में गरीबी रेखा (BPL) नंबर दर्ज नहीं हुआ। आवेदिका का कहना है कि उनकी पात्रता पूरी होने तथा गरीबी रेखा में नाम होने के बावजूद दूसरी महिला को नियुक्ति कर दिया गया है, जिससे वह न्याय की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

देवकली ने बताया कि उन्होंने मोहगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़झर के पोषक ग्राम उमरडीह कोटवार टोला के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिए आवेदन किया था। चयन सूची जारी होने के बाद उन्होंने देखा कि सूची में गरीबी रेखा नंबर शामिल न होने के कारण उनका नाम दूसरे नंबर पर चला गया है।

समस्या जानने परियोजना कार्यालय मोहगांव पहुंचने पर देवकली को बताया गया कि आवेदन में BPL नंबर न होने के कारण वे प्रथम स्थान से वंचित रह गईं। देवकली का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज—जिनमें गरीबी रेखा कार्ड भी शामिल था—सौंपे थे। इसके बावजूद उनका नंबर सिस्टम में अपलोड क्यों नहीं हुआ, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा।

समाधान के लिए देवकली 18 नवंबर को जनसुनवाई में पहुंचीं और कलेक्टर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मंडला के नाम आवेदन देते हुए गरीबी रेखा नंबर जोड़कर नियुक्ति बहाली की मांग की है।

देवकली का बयान है कि वह पात्र होते हुए भी लापरवाही के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर कर दी गई हैं और अब न्याय की उम्मीद में प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं।

(प्रशासन का पक्ष उपलब्ध होने पर अद्यतन किया जाएगा।)

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top