• Home
  • Madhya Pradesh
  • ग्राम मोहगांव खुर्द बिठली कटंगटोला में ‘जल महोत्सव’ के तहत जल परीक्षण प्रशिक्षण, एफटीके किट से की गई पानी की जांच।
Image

ग्राम मोहगांव खुर्द बिठली कटंगटोला में ‘जल महोत्सव’ के तहत जल परीक्षण प्रशिक्षण, एफटीके किट से की गई पानी की जांच।

वारासिवनी/बालाघाट।

बालाघाट जिले के वारासिवनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहगांव खुर्द बिठली कटंगटोला में जल जीवन मिशन के तहत संचालित “जल महोत्सव 2026” के अंतर्गत 14 मार्च को ग्राम पंचायत भवन में एफटीके (फील्ड टेस्टिंग किट) से जल परीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम ए.व्ही. कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि परमानन्द एरपुड़े की निगरानी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा स्थानीय स्तर पर जल की गुणवत्ता की जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ब्लॉक समन्वयक प्रपांशी पाठक द्वारा ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को एफटीके किट के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान घरेलू नल कनेक्शनों से पानी के नमूने लेकर मौके पर ही उनकी जांच कर पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि साधारण रासायनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से पानी में फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन, क्लोरीन तथा पीएच स्तर की जांच किस प्रकार की जाती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने केंद्रों और स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पानी की नियमित जांच कर सकें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव कोमेन्द्र बिसेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखें और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और टायफाइड से बचाव के लिए जागरूक रहें।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि देवनाथ बोपचे (सिंगोड़ी), फागुलाल मरठे (सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द), पंचगण, सब इंजीनियर श्रीमती शिवानी, ए.व्ही. कंस्ट्रक्शन से परमानन्द एरपुड़े, ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द से बिरजलाल बिसेन, छाया शरणागत, दिशा शरणागत, फेकनलाल मरठे, कटंगटोला शासकीय प्राथमिक शाला से सायरा बानो, तीक्ष्णा गनवीर, ग्रामीण नागरिक ओमप्रकाश दरवड़े, देवी बोपचे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top