ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

चक्रवाती तूफान से बालाघाट अंधेरे में, बिजली व्यवस्था बहाल करने युद्धस्तर पर काम जारी । तेज आंधी से 40 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त, 10 टीमें मरम्मत में जुटीं।

बालाघाट

जिला मुख्यालय बालाघाट में शनिवार 02 मई को दोपहर लगभग 2 बजे आए तेज चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।

आंधी-तूफान की तीव्रता के चलते

शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।कार्यपालन अभियंता श्री रवि कुमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि तूफान के कारण 33/11 केवी लाइन के करीब एक दर्जन पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं लो टेंशन (एलटी) लाइन के लगभग 30 पोल भी टूटकर गिर गए हैं। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

    👉   तेजी से चल रहा सुधार कार्य
********************************

विद्युत विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 10 मरम्मत टीमों को मैदान में उतार दिया है। सभी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही हैं, ताकि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके।
  👉     जनता से सहयोग की अपील
***********************.*****
कार्यपालन अभियंता श्री कुमरे ने भरोसा दिलाया कि विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है और शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है।
             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *