ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

छोटे से गांव मोहनपुरा में भक्ति और रंगों के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

 क्या आपने कभी सोचा है कि रायसेन जिले के एक छोटे से गांव में ऐसा आयोजन हो सकता है, जहां रंग, भक्ति और संगठन की ताकत एक साथ दिखाई दे? मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के छोटे से ग्राम मोहनपुरा में वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ द्वारा होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और परंपरागत अंदाज़ में मनाया गया, जहां रंगों के इस पावन पर्व पर सिर्फ गुलाल ही नहीं उड़ा बल्कि भक्ति की धुन भी गूंज उठी, कार्यक्रम के दौरान सीताराम कीर्तन का आयोजन किया गया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष संतोष उईके, जिला महामंत्री संजय कुमरे, अखिल भारतीय मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राज प्रताप सिंह और वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश ठाकुर प्रतापगढ़ प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी पतिराम आदिवासी, ललवीर सिंह परेवा आदिवासी खरगोन, रामदास आदिवासी खेरी जयपुरा, कमल सिंह आदिवासी सैलरी, महेंद्र आदिवासी जयपुर खेरी, मोहन आदिवासी सिमरिया, दिनेश आदिवासी खरगोन, बृजेश ठाकुर मडिया पगारा, किशोर आदिवासी, दिलीप केवट भानपुर, गिरजा केवट भानपुर, हरि सिंह आदिवासी मोहनपुरा, हनुमत सिंह आदिवासी, जुगल आदिवासी, महेश आदिवासी और नंदराम आदिवासी सहित ग्राम समिति और ब्लॉक समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रोरी का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे क्षेत्र तथा ग्रामवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी भागीदारी देखने को मिली, जिनमें रज्जू वाई, लक्ष्मीबाई, ममता बाई और सूरज वाई सहित कई महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने इस होली मिलन समारोह को और भी खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *