ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

जनकल्याण शिविर में किसानों को मिले रागी-अरहर के बीज, आधुनिक खेती की दी गई जानकारी। उन्नत बीज वितरण के साथ डीएसआर तकनीक, एआईएफ योजना और गिरदावरी दर्ज कराने के महत्व से किसानों को किया गया जागरूक।

मलाजखंड/ बालाघाट

राज्य शासन के जनकल्याण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मलाजखंड परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर में किसानों को रागी एवं अरहर के उन्नत बीज वितरित किए गए।

कृषि विभाग ने इस अवसर पर खरीफ फसलों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया।

शिविर में कृषक विजय वलके, जानकी प्रसाद ठाकरे, संत कुमार रामटेके, उमेश कटरे, युवराज कटरे, कृष्ण मुरारी मरावी एवं रूपलाल कटरे को उन्नत बीज प्रदान किए गए। बीज वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मानसिंह मरावी, पार्षद मधु सेंद्रे, तहसीलदार राजू नामदेव, सीएमओ दिनेश बाघमारे, जनपद सीईओ नितिन भट्ट सहित कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि अधिकारियों ने किसानों को धान उत्पादन की आधुनिक डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि यह तकनीक कम पानी, कम श्रम और कम लागत में बेहतर उत्पादन देने में सहायक है। साथ ही एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) योजना के तहत कृषि अधोसंरचना विकास के लिए उपलब्ध ऋण एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में धरती माता बचाओ अभियान के तहत मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक एवं संतुलित खेती तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी किसानों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे अपनी बोई गई फसलों का विवरण गिरदावरी में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीदी और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
किसानों ने शिविर में कृषि संबंधी योजनाओं और तकनीकी जानकारी में विशेष रुचि दिखाई तथा विशेषज्ञों से चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। जनकल्याण शिविर का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना रहा।
     ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *