• Home
  • Madhya Pradesh
  • जनपद पंचायत खैरलांजी के स्थापनापन अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित खुशबू गिरीश बिसेन विजयी । 23 सदस्यों के मतदान में 14 वोट हासिल कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ऋतु योगेश सुलकिया को 6 मतों से हराया, चार वर्षों से चल रहा राजनीतिक संघर्ष समाप्त।
Image

जनपद पंचायत खैरलांजी के स्थापनापन अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित खुशबू गिरीश बिसेन विजयी । 23 सदस्यों के मतदान में 14 वोट हासिल कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ऋतु योगेश सुलकिया को 6 मतों से हराया, चार वर्षों से चल रहा राजनीतिक संघर्ष समाप्त।

खैरलांजी / बालाघाट

जनपद पंचायत खैरलांजी के स्थापनापन अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य खुशबू गिरीश बिसेन ने जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।

उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ऋतु योगेश सुलकिया को 6 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम को पिछले लगभग चार वर्षों से चल रहे राजनीतिक और कानूनी संघर्ष की परिणति माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में हुए जनपद पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव में खुशबू गिरीश बिसेन को पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तत्कालीन अध्यक्ष आशु गुणीराम बघेले के जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती देते हुए मामला न्यायालय तक पहुंचा। उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुनः सुनवाई के बाद कलेक्टर बालाघाट ने जाति प्रमाण-पत्र को अमान्य घोषित करते हुए अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य पद का निर्वाचन निरस्त कर दिया, जिससे अध्यक्ष पद रिक्त हो गया।
रिक्त पद पर चुनाव कराने के लिए प्रशासन द्वारा प्रक्रिया शुरू की गई। नामांकन जांच के बाद कांग्रेस की ओर से ऋतु योगेश सुलकिया तथा भाजपा की ओर से खुशबू गिरीश बिसेन मैदान में रहीं। मतदान में जनपद पंचायत के 23 सदस्यों ने भाग लिया।
मतगणना में खुशबू गिरीश बिसेन को 14 मत, जबकि ऋतु योगेश सुलकिया को 8 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त किया गया। इस प्रकार खुशबू गिरीश बिसेन ने 6 मतों के अंतर से जीत हासिल कर स्थापनापन अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी मनाई, मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top