ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

जल जीवन मिशन ने बदली टिंगाटोला की तश्वीर – हर घर पहुंचा स्वच्छ जल

जीवन मिशन से बदला टिंगाटोला का जीवन

महिलाओं को मिली बड़ी राहत, अब 702 की आबादी वाले गाँव में हर घर से बह रहा स्वच्छ जल
118 नल कनेक्शन से 702 की आबादी तक पहुंचा स्वच्छ ।
            ग्रामीणो के जीवन मे उल्लेखनीय सुधार
बालाघाट / टिंगाटोला
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन ने बालाघाट जिले के विकासखंड बिरसा के ग्राम टिंगाटोला के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाया है। कभी पेयजल संकट से जूझने वाला यह ग्रामीण इलाका आज ‘हर घर जल प्रमाणित मॉडल गाँव’ के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है।
सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों में बसे टिंगाटोला में घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुँचने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो गई है। गाँव में जलापूर्ति के लिए 118 नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे 702 की आबादी सीधे लाभान्वित हो रही है।      
                                                               .              👉      पानी के लिए संघर्ष हुआ खत्म
कुछ समय पहले तक यहाँ की महिलाओं को पानी की एक-एक बूंद के लिए किलोमीटरों पैदल चलना पड़ता था। गर्मी के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती थी। पानी भरने में महिलाओं का दिन का अधिकांश समय व्यतीत हो जाता था और बच्चों की पढ़ाई व दैनिक जीवन प्रभावित होता था।
लेकिन अब घर के दरवाज़े पर ही पानी मिलने से जीवन खुशहाल हो रहा है।
       अब हमारे पास अपने परिवार पर ध्यान देने का                            समय है
👉    ग्राम की निवासी श्रीमती मनीषा मरकाम बताती हैं
      पहले हमें सिर पर मटके रखकर दूर से पानी लाना पड़ता था। अब नल से पानी मिल रहा है, जिससे हमारी सबसे बड़ी परेशानी दूर हो गई है। समय की बचत हो रही है और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल रही है। 
 👉       तकनीकी प्रगति से साफ पानी हर घर तक
           जल जीवन मिशन के तहत यहाँ
                 नलजल योजना
           पाइपलाइन बिछाने का कार्य
           पानी का उपचार एवं भंडारण
              का प्रावधान किया गया है।
नियमित जल परीक्षण व आपूर्ति मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे।
  👉     टिंगाटोला – अब प्रेरणा का केंद्र
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि यह उपलब्धि जनभागीदारी और शासन के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है।
अब टिंगाटोला अन्य गाँवों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरा है ।
✔ महिलाओं के श्रम में कमी
✔ बच्चों की शिक्षा में सुधार
✔ स्वास्थ्य लाभ
✔ स्वच्छता और सम्मान
में बड़ा परिवर्तन स्पष्ट दिखाई देता है।
      👉     सतत जल संरक्षण पर भी जोर
ग्राम में वर्षा जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की सुरक्षा के प्रति भी ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है। योजना का उद्देश्य केवल जल प्रदाय तक सीमित नहीं, बल्कि दीर्घकालिक जल सुरक्षा स्थापित करना है।
 👉      टिंगाटोला में जल जीवन मिशन — एक नज़र में
               आँकड़े 
कुल आबादी
              702
नल कनेक्शन
               118
                    .योजना
               एकल नलजल योजना
                       स्थिति
              हर घर जल प्रमाणित
                         लाभार्थी
               सभी ग्रामीण परिवार
    👉    ग्रामीण भारत के बदलाव की मिसाल
टिंगाटोला की सफलता यह साबित करती है कि यदि सरकारी योजनाएँ जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हों, तो उनका फायदा सीधे जनता तक पहुँचता है।
जल जीवन मिशन केवल जल आपूर्ति की योजना नहीं, 
जीवन, स्वास्थ्य, विकास और सम्मान का मिशन बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *