तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति की संजीवनी 108 की तत्परता से बची जान ।

0
image-ba0ac4e13d330ac62b394f5a7dedbb88
बालाघाट

जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा की त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कटंगी अंतर्गत ग्राम बिसापुर निवासी दिनेश उर्फ दिनेश पिता दिलीप उयके को 25 फरवरी की रात्रि लगभग 7 बजे तेंदुए

के हमले में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी 108 की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। चिकित्सा टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी पहुंचाया। यहां डॉ. गौरी शंकर पटले द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर कर दिया।
संजीवनी 108 की तत्परता एवं चिकित्सा टीम की मुस्तैदी से घायल को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। स्थानीय नागरिकों ने आपातकालीन सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी त्वरित व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंभीर परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाना संभव हो पा रहा है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वन क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 108 सेवा का लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *