ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

देवेन्द्र सुन्द्रीयाल ने संभाला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी का पदभार ।

बालाघाट

महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल से स्थानांतरित होकर आए श्री देवेन्द्र सुन्द्रीयाल ने 18 जून को महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री सुन्द्रीयाल ने जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया। महिलाओं को त्वरित सहायता, संरक्षण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक प्रशांतदीप ठाकुर एवं वन स्टॉप सेंटर प्रशासक रचना चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को विभागीय योजनाओं एवं केंद्र में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *