• Home
  • Madhya Pradesh
  • निगरानी इतनी कड़ी कि नकल बेअसर, 12वीं की परीक्षा बनी मिसाल।
Image

निगरानी इतनी कड़ी कि नकल बेअसर, 12वीं की परीक्षा बनी मिसाल।

बालाघाट

 माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत 13 फरवरी को जिले में कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त वातावरण में संपन्न हुईं।

परीक्षा के दौरान प्रशासनिक सतर्कता, कड़ी निगरानी एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं के चलते कहीं भी अव्यवस्था या नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 12वीं के भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, कृषि संकाय एवं गृह विज्ञान संकाय विषयों के प्रश्न पत्र की परीक्षा जिले के कुल 117 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 14,575 छात्र-छात्राएं दर्ज थे, जिनमें से 14,434 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 141 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल एवं अनुशासित व्यवस्था देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। अधिकारियों की निरीक्षण टीमों ने विभिन्न केंद्रों का लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर प्रश्न पत्र वितरण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गई थीं।
इसी क्रम में कक्षा 10वीं के उर्दू विषय की परीक्षा जिले के 2 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 32 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 30 उपस्थित एवं 2 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
जिला प्रशासन ने परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण के चलते परीक्षाएं पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकीं।
प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात अमले के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए भी इसी प्रकार अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की है।

 समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे ।

6261941769

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top