बालाघाट
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी।
बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट स्टडी, नियमित रिवीजन, समय प्रबंधन, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से दूरी और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शांत मन और सही रणनीति से हर विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
सांदीपनी विद्यालय बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मृणाल मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना।
ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के समय तनाव को खुद पर हावी न होने दें। शांत मन, एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम होती है, इसलिए घबराने के बजाय पूरे मनोयोग से प्रयास करें।


















Leave a Reply