प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किश्त जारी करेंगे। पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) करेंगे।
इस अवसर पर जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाहॉल में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही तहसील, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसान कार्यक्रम से जुड़ सकें।














Leave a Reply