ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ16 से 23 दिसंबर तक बालाघाट में होंगे विभिन्न खेल आयोजन ।

बालाघाट

बालाघाट–सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी की पहल पर 16 से 23 दिसंबर 2025 तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

 इस भव्य आयोजन का शुभारंभ 16 दिसंबर को बालाघाट के मुलना स्टेडियम एवं पुलिस लाइन मैदान में पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा सांसद श्रीमती भारती पारधी की सोच की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, छिपी प्रतिभाओं को मंच देना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच का निर्माण होता है। प्रसिद्ध उद्योगपति श्री किरण भाई त्रिवेदी ने भी खेल महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रभावी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री तपेश असाटी, श्री विजय वर्मा, श्री मनोज दादरे (नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि), श्री कन्हैया खैरवार (सरपंच, सिकंदरा) सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय बैस ने किया।
प्रथम दिवस की प्रतियोगिताएं
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस 16 दिसंबर को फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता मुलना स्टेडियम, वॉलीबॉल पुलिस लाइन मैदान तथा शतरंज उत्कृष्ट विद्यालय के शतरंज हाल में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में विधानसभा बालाघाट, परसवाड़ा, बैहर, लांजी, कटंगी, वारासिवनी, सिवनी एवं बरघाट के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
            👉   फुटबॉल (पुरुष/महिला)
बालाघाट ने लांजी को 4–1 से पराजित किया
           सिवनी ने कटंगी को 3–2 से हराया
बैहर ने बरघाट को 4–0 से हराया
       वारासिवनी ने परसवाड़ा को 4–0 से पराजित किया ।
            👉     वॉलीबॉल (महिला वर्ग)
बालाघाट ने वारासिवनी को
बैहर ने परसवाड़ा को
लांजी ने बरघाट को
सिवनी ने कटंगी को पराजित किया
               👉  वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग)
परसवाड़ा ने कटंगी को
लांजी ने वारासिवनी को
बैहर ने बरघाट को हराया
शतरंज परिणाम
        👉     बालक वर्ग
प्रथम: राहुल वाहने (सिवनी विधानसभा)
द्वितीय: पृथ्वीराज नागपुरे (बालाघाट विधानसभा)
तृतीय: अनुज पिंचा (कटंगी विधानसभा)
बालिका वर्ग:
प्रथम – नाविका डेहरिया (सिवनी विधानसभा)
द्वितीय – साधना रांहगडाले (बैहर विधानसभा)
तृतीय – आयशा मनघटे (बरघाट विधानसभा)
जिला खेल अधिकारी सिवनी श्रीमती मनु धुर्वे ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *