जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। आमजन से अपील की गई है कि इन आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।
मृणाल मीना कलेक्टर एवं आदित्य मिश्रा पुलिस अधीक्षक ने देर रात मोती तालाब के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से चर्चा कर उन्हें अनावश्यक पेट्रोल न भरवाने की समझाइश दी।















Leave a Reply