• Home
  • Madhya Pradesh
  • प्रवेश उत्सव को लेकर जनशिक्षकों की बैठक संपन्न01 अप्रैल को धूमधाम से आयोजन के निर्देश।
Image

प्रवेश उत्सव को लेकर जनशिक्षकों की बैठक संपन्न01 अप्रैल को धूमधाम से आयोजन के निर्देश।

बालाघाट

शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 01 अप्रैल 2026 को प्रवेश उत्सव भव्य रूप से मनाने की तैयारियों के तहत 27 मार्च को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालाघाट में जिले के समस्त जनशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, विद्यालयों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल गंगा संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनशिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। साथ ही प्रवेश उत्सव में भूतपूर्व छात्रों, ग्रामवासियों, पालक-शिक्षक संघ एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए।

01 अप्रैल को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का स्वागत, बाल सभा का आयोजन तथा मध्यान्ह भोजन के साथ विशेष भोज कराने की व्यवस्था की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 02 अप्रैल को पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित होंगी, 03 अप्रैल को शाला प्रबंधन समिति की बैठक कर 100 प्रतिशत नामांकन की कार्ययोजना बनाई जाएगी तथा 04 अप्रैल को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्वनी उपाध्याय, जिला परियोजना समन्वयक श्री घनश्याम प्रसाद बर्मन एवं संस्था के प्राचार्य श्री ज्योतिषी जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवश्यक जानकारी साझा की।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधितों से प्रवेश उत्सव को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top