ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

बालाघाट में विश्व खुशी दिवस पर ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ का मेगा हैप्पीनेस प्रोग्राम आयोजित ।

बालाघाट

विश्व खुशी दिवस के अवसर पर Art of Living Foundation द्वारा बालाघाट में 26 से 29 मार्च 2026 तक मेगा हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के लिए व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव अभ्यास, योगासन, शारीरिक व्यायाम, ध्यान और प्रभावशाली श्वास तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से ‘सुदर्शन क्रिया’ का अभ्यास कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
प्रतिभागियों ने बताया कि इस कोर्स से उन्हें तनाव में कमी, अधिक आनंद और उत्साह, बेहतर कार्यकुशलता, स्वास्थ्य में सुधार, आत्मविश्वास में वृद्धि और अच्छी नींद जैसे अनेक लाभ प्राप्त हुए। साथ ही, उनके पारस्परिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इच्छुक लोगों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *