• Home
  • Madhya Pradesh
  • बालाघाट: युवा समर्पण समिति ने वृद्ध दंपति को दिलाया रोजगार का सहारा
Image

बालाघाट: युवा समर्पण समिति ने वृद्ध दंपति को दिलाया रोजगार का सहारा

बालाघाट में वृद्ध दंपति को नया ठेला देते युवा समर्पण समिति के सदस्य
युवा समर्पण समिति ने पेश की मानवता की मिसाल
बालाघाट।  जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा समर्पण समिति ने एक जरूरतमंद वृद्ध दंपति को नया ठेला देकर आजीविका का सहारा प्रदान किया। सोसायटी के सदस्यों ने जय स्तंभ चौक, बालाघाट में वर्षों से झोपड़ी में व्यापार कर रहे एक वयोवृद्ध दंपति को नया ठेला प्रदान कर उनकी आजीविका को नया संबल दिया।
सोसायटी के उपाध्यक्ष दीपांशु वराडे ने बताया कि दंपति की दयनीय स्थिति को देखते हुए सदस्यों ने आपसी सहयोग से एक छोटी मुहिम चलाई और आर्थिक सहायता जुटाकर उन्हें ठेला उपलब्ध कराया। इस पहल से दंपति को सम्मानजनक ढंग से रोजगार चलाने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष गौतम ब्रम्हे, संरक्षक सुभाष सर, अशफाक खान, रिक्की नाथ, जितेंद्र केकती, दिनेश पिछोड़े, मनोज करवते सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष दीपांशु वराडे का जन्मदिन भी मनाया गया और केक काटकर सेवा भाव के साथ खुशियां साझा की गईं।
उल्लेखनीय है कि सोसायटी पिछले 13 वर्षों से गरीब व जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सोसायटी द्वारा नियमित रूप से सेवा कार्यक्रम व रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top