• Home
  • Madhya Pradesh
  • बुजुर्गों के अधिकार सुरक्षित- एसडीएम गोपाल सोनी की अध्यक्षता में पैनल गठित ।
Image

बुजुर्गों के अधिकार सुरक्षित- एसडीएम गोपाल सोनी की अध्यक्षता में पैनल गठित ।

बालाघाट

 वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा एवं भरण-पोषण से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से तहसील स्तर पर वृद्ध माता-पिता एवं भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत अधिकरण के अधिकारियों के पैनल का गठन कर दिया गया है।

एसडीएम गोपाल सोनी को अधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सामाजिक न्याय विभाग बालाघाट के उपसंचालक को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पैनल में नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट, एसडीओपी परसवाड़ा, खंड चिकित्सा अधिकारी लामता, रेडक्रॉस सोसायटी जिला चिकित्सालय बालाघाट के प्रतिनिधि तथा पेंशनर संघ बालाघाट के अध्यक्ष बी आर भैरम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रमेश कुमार पटले एवं फिरोजा खान को नामांकित किया गया है। उपभोक्ता संरक्षण समिति से सुरजीत सिंह छाबड़ा को भी पैनल में स्थान दिया गया है।
यह अधिकरण वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्ध माता-पिता के भरण-पोषण, संरक्षण तथा संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। प्रशासन का मानना है कि पैनल के गठन से वरिष्ठ नागरिकों को न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर त्वरित राहत मिल सके।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top