• Home
  • Madhya Pradesh
  • भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को किया प्रेरित, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण।
Image

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को किया प्रेरित, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण।

वारासिवनी / बालाघाट

“स्कूल चले हम अभियान” के अंतर्गत कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में

04 अप्रैल को जिले की विभिन्न शालाओं में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क इकाई की महाप्रबंधक सुश्री माया मनीष परते ने जागपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उईके ने भटेरा तथा श्रम अधिकारी श्री मयंक दीक्षित ने हट्टा में विद्यार्थियों से संवाद किया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। जिले के अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न शालाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया।

यह अभियान बच्चों को स्कूल से जोड़ने, शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top