ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

मंगोली खुर्द में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। शासकीय भूमि से 96 ट्रॉली रेत जब्त, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा।

बालाघाट

 जिले में अवैध खनिज के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को किरनापुर तहसील के ग्राम मंगोली खुर्द में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम

ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित 96 ट्रॉली रेत जब्त की। कार्रवाई के दौरान रेत लावारिश हालत में मिली और मौके पर कोई भी व्यक्ति वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि मंगोली खुर्द क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने ग्राम के खसरा क्रमांक 113/1/1 स्थित शासकीय भूमि पर छापामार कार्रवाई की।

जांच में वहां भारी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

निरीक्षण के दौरान लगभग 96 ट्रॉली रेत बरामद हुई। मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति द्वारा रेत के वैध भंडारण संबंधी अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत पूरी रेत जब्त कर ली गई।
प्रशासन ने जब्त रेत को सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री के संबंध में आगे की निवर्तन (डिस्पोजल) की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *