ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश पुलिस में भूचाल: CM का सीधा एक्शन! गुना SP अंकित सोनी पर गिरी गाज

 एक करोड़ की डील, SP सस्पेंड! मध्यप्रदेश में भूचाल! एक करोड़ की डील, और सीधे CM का एक्शन! गुना जिले में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने करोड़ों की नकद राशि पकड़ी और फिर ‘डील’ कर छोड़ दी! इस मामले ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए गुना SP अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। CM ने साफ कहा, प्रशासनिक शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले, ग्वालियर रेंज डीआईजी अमित सांघी ने रात में मामले की जांच की और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर रूठियाई चौकी और धरनावदा थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। ये सिर्फ एक खबर नहीं, पुलिस महकमे के लिए बड़ा संदेश है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *