ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने रायसेन जिले से जुड़े 44 सवाल लगाए

 

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र… और इस बार रायसेन जिले की गूंज सीधे भोपाल तक सुनाई देने वाली है! सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने विधानसभा सचिवालय को 44 प्रश्नों की सूचना दी है, जिनमें रायसेन जिले की ग्राम पंचायतों में अनियमितताएं, गंगाजल संवर्धन अभियान में कथित भ्रष्टाचार, बायर कंपनी के धान के नकली बीज से किसानों को हुई क्षति, शराब दुकानों के नियम विरुद्ध संचालन, राज्य सरकार पर कर्ज और शासकीय संपत्तियों के विक्रय की स्थिति, हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूलों के अपूर्ण निर्माण कार्य, नगरीय निकायों में सौंदर्यीकरण और विद्युतीकरण कार्यों में गड़बड़ियां, पूर्व स्वीकृत सड़कों के निरस्तीकरण, ट्रांसफॉर्मर स्टॉक और मरम्मत में अनियमितता, आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में कथित गड़बड़ी, दिव्यांगों की पेंशन और उपकरण वितरण, बस्ती विकास योजना में अनियमितता, सड़क विहीन ग्रामों को जोड़ने की मांग, मुख्यमंत्री सड़कों के डामरीकरण का मुद्दा, सड़क निर्माण में अवैध उत्खनन, आरआरडीएस योजना के तहत विद्युत अधोसंरचना कार्यों की गुणवत्ता, प्राकृतिक आपदाओं में अनुग्रह सहायता के भुगतान में गड़बड़ी, सिलवानी में 18 करोड़ के कथित मुआवजा घोटाले की जांच, लंबित सिंचाई योजनाएं, बेगमगंज जनपद पंचायत परिसर में नियमविरुद्ध निर्माण और पुलों के विलंबित व गुणवत्ताहीन कार्य जैसे मुद्दे शामिल हैं; विधायक ध्यानाकर्षण, शून्यकाल और याचिकाओं के माध्यम से भी इन ज्वलंत मामलों को सदन में उठाने की तैयारी में हैं—अब देखना होगा कि सरकार इन सवालों पर क्या जवाब देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *