ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

महिला के पेट से निकाला गया 6 किलो 320 ग्राम का विशाल ट्यूमर, सफल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी सिवनी के सिद्धू हॉस्पिटल में दो घंटे चली जटिल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने बचाई महिला की जान।

सिवनी
जिले के सिद्धू हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 52 वर्षीय महिला के पेट से 6 किलो 320 ग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया।

महिला लंबे समय से असहनीय पेट दर्द और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थी।

जानकारी के अनुसार, बरघाट विकासखंड के अमागढ़ क्षेत्र निवासी महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पेट में बड़े आकार के ट्यूमर की पहचान की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया गया।
करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक ट्यूमर निकाल दिया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार नहीं मिलने पर यह समस्या भविष्य में गंभीर बीमारी का रूप ले सकती थी।
ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उपचार से राहत मिलने पर महिला ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धू हॉस्पिटल किसी मंदिर से कम नहीं है और यहां के चिकित्सकों ने उन्हें नया जीवन दिया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पूरी चिकित्सा टीम के समर्पण और समन्वय से यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफल हो सकी। यह सफलता जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *