• Home
  • Madhya Pradesh
  • मिलावटखोरी पर सख्ती, बालाघाट में कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई 20 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए।
Image

मिलावटखोरी पर सख्ती, बालाघाट में कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई 20 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए।

बालाघाट

आम नागरिकों को मिलावट-रहित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार बालाघाट जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा

लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा बालाघाट के 👇
गायखुरी क्षेत्र में स्थित मां कुष्मांडा किराना एवं भवानी किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सूजी, जीरा, मैदा एवं नमक सहित कुल 6 खाद्य नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए। साथ ही दोनों दुकानों के पास खाद्य पंजीकरण न पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इसके अतिरिक्त 👇
भटेरा क्षेत्र में स्थित गुरु नानक किराना एवं वाहेगुरु किराना से साबूदाना, खाद्य तेल एवं मसालों के 4 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गुजरी क्षेत्र से ज्वार, बाजरा, रागी जैसे मिलेट्स के 10 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 👇
यदि जांच में कोई भी नमूना अमानक पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे एवं गीता तान्डेकर उपस्थित रहे। विभाग ने आगे भी इस प्रकार की निरीक्षण एवं कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top