• Home
  • Madhya Pradesh
  • मोहगांव में लोक कल्याण मेले का आयोजन, पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को मिला ऋण वितरण नगर पालिका मलाजखंड की पहल से पथ विक्रेताओं को मिला आर्थिक संबल, श्रम योगी मानधन योजना में 21 श्रमिकों का पंजीयन |
Image

मोहगांव में लोक कल्याण मेले का आयोजन, पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को मिला ऋण वितरण नगर पालिका मलाजखंड की पहल से पथ विक्रेताओं को मिला आर्थिक संबल, श्रम योगी मानधन योजना में 21 श्रमिकों का पंजीयन |

मलाजखंड

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मलाजखंड द्वारा सोमवार को न्यू बस स्टैंड मोहगांव में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया ।

यह आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में आयोजित इस मेले में नगर पालिका अध्यक्ष मानसिंह मरावी, सभापति मधु शेंद्रे, पार्षदगण तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

16 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण
शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये ऋण के 7 हितग्राहियों, 25 हजार रुपये ऋण के 5 हितग्राहियों तथा 50 हजार रुपये ऋण के 4 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत कर वितरण किया गया। इसके साथ ही एक हितग्राही को क्रेडिट कार्ड तथा एक हितग्राही को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड प्रदान किया गया।
 👉        नवीन आवेदनों का भी हुआ पंजीयन
************************************
लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये ऋण श्रेणियों में कुल 13 नवीन आवेदन प्राप्त हुए। वहीं क्रेडिट कार्ड के लिए 2 नए आवेदन भी दर्ज किए गए।
      👉     21 श्रमिकों को मिला सामाजिक सुरक्षा का                                   लाभ
************************************
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 21 हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें कार्ड वितरित किए गए। इससे श्रमिकों को भविष्य में पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी लाभ प्राप्त होंगे।
आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा हितग्राहियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह आयोजन शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।
         ✍🏻

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top