ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बालाघाट के इशराख शेख का जलवा, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान। इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 जिलों के खिलाड़ियों के बीच दिखाया शानदार प्रदर्शन।

बालाघाट

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर कैडेट एवं जूनियर कराटे प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इशराख शेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक

हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक इंदौर पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, इंदौर में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के लगभग 20 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने कुमीते एवं काता जैसी कराटे की विभिन्न विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच इशराख शेख ने दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिला कराटे प्रशिक्षण केंद्र के खेल प्रशिक्षक श्री सचिंद्र कृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि इशराख ने कठिन प्रतिस्पर्धा में धैर्य और तकनीक का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा।
इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। कोच, खेल प्रेमियों एवं साथियों ने इशराख को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *