ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

लांजी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त सुबह 4 बजे खनिज विभाग व होमगार्ड की टीम ने की छापेमार कार्रवाई।

बालाघाट

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2026 की तड़के सुबह करीब 4 बजे खनिज विभाग की टीम ने लांजी तहसील के ग्राम पौनी स्थित सर्रा नदी में आकस्मिक जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां के निर्देशन में खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं शुभम बोपचे के साथ होमगार्ड जवान दिलहास कुरैशी और प्रेम उइके की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की।

इस दौरान सर्रा नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पाए गए तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

    👉       जब्त किए गए वाहनों में
ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-AA-1604 (चालक: शिवा पिता संतोष बागड़े, निवासी लांजी)
ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZE-8388 (चालक: सुरेश पिता सदाराम नेवारे, निवासी पौनी)
ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZD-7282 (चालक नीलेश पिता बाबूलाल कड़पेती, निवासी कोसमडीह)
शामिल हैं। तीनों ट्रैक्टरों को मौके से जब्त कर थाना परिसर लांजी में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
उप संचालक खनिज ने बताया कि इस प्रकरण में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *