• Home
  • Madhya Pradesh
  • वारासिवनी में उपले आधारित होलिका दहन, स्वच्छ एवं स्वस्थ होली का दिया संदेश।
Image

वारासिवनी में उपले आधारित होलिका दहन, स्वच्छ एवं स्वस्थ होली का दिया संदेश।

वारासिवनी / बालाघाट

शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्ठ

एवं उपले आधारित होलिका दहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन द्वारा “स्वच्छ एवं स्वस्थ होली” अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों के निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई थी।

   इसी क्रम में   नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के प्रमुख स्थानों पर आयोजित होलिका दहन

स्थलों का पंजीयन कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्य प्रकाश उके ने जानकारी देते हुए बताया कि निकाय द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर वार्ड प्रभारियों के माध्यम से पंजीयन कराया गया तथा मुनादी के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया

   होलिका दहन की तिथि को लेकर कुछ स्थानों पर 2 मार्च तथा कुछ स्थानों पर 3 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। नगर में 2 मार्च को वार्ड क्रमांक 04 एवं 06 में प्रमुख रूप से उपलों का उपयोग करते हुए होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारियों, वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।
   मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री उके ने 3 मार्च को होने वाले होलिका दहन कार्यक्रमों के लिए भी समितियों से अपील की है कि इमारती एवं वनों की लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ एवं उपले का उपयोग करें। साथ ही प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने, पानी की बचत करने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने का संकल्प लेते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।
   इस पहल से नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है और नागरिकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ होली मनाने का संकल्प लिया।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top