ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

वारासिवनी में ऑल इंडिया देवधर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य आयोजन।

वारासिवनी

 नगर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑल इंडिया देवधर क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन 31 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से टीमों के भाग लेने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर रहेगा।

इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के सहयोग से पूर्व केबिनेट मंत्री श्री

प्रदीप जायसवाल हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए यह आयोजन बड़े स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताएँ देखने और सीखने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन एवं मैदान की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन समिति का उद्देश्य न केवल उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराना है, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा और मंच प्रदान करना भी है।
इस प्रतियोगिता से वारासिवनी में खेल वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *