ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

वार्ड क्रमांक 2 वारासिवनी में महाशिवरात्रि अवसर पर रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारा सम्पन्न ।

वारासिवनी / बालाघाट

महाशिवरात्रि के पावन अवसर

पर वार्ड क्रमांक 2 स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रुद्राभिषेक, हवन-पूजन, कन्या पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य

तिरेन्द्र चौधरी, शंकर बोपचे, आतिश पंचेश्वर, बिटू, गोविन्द दांन्द्रे, सुरेंद्र, महंगू डहवाल, राम सिरसाटे, हरि बोपचे सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शिवदयाल बोपचे, नामदेव राउत, धर्मराज राणा, पार्षद मदन धार्मिक, पूर्व पार्षद रामसिंह धाकड़ सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सेवा, समर्पण एवं समरसता के भाव का संदेश देते हुए समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *