ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

शासकीय राशन दुकानों से अनाज चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई से कई चोरी की वारदातों का खुलासा।

बालाघाट

 गरीबों के हक पर डाका डालने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है।

जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से लगातार हो रही अनाज चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने 250 क्विंटल शासकीय खाद्यान्न से भरा ट्रक

जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह रात के अंधेरे में राशन दुकानों को निशाना बनाकर खाद्यान्न चोरी करता था

और बाद में उसे दूसरे राज्यों में खपाने की तैयारी करता था। पुलिस की सतर्कता और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर आरोपियों को धरदबोचा गया।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों तक फैला हुआ है और यह कई बड़ी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।
✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *