• Home
  • Madhya Pradesh
  • सच दिखाने की कीमत? अस्पताल में कवरेज कर रहे पत्रकार पर हमला, मामला दर्ज
Image

सच दिखाने की कीमत? अस्पताल में कवरेज कर रहे पत्रकार पर हमला, मामला दर्ज

सिवनी में पत्रकार पर हमला, जिंदल हॉस्पिटल FIR दर्ज | Seoni News – Abhay Wani

सिवनी में पत्रकार पर हमला, जिंदल हॉस्पिटल FIR दर्ज | Seoni News – Abhay Wani 
सिवनी में पत्रकार पर हमले का मामला
सांकेतिक चित्र 

पत्रकार पर हमले का आरोप, जिंदल अस्पताल के संचालक पर मामला दर्ज


घटना की पुलिस जांच जारी, पत्रकार संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
सिवनी
शहर के भैरोगंज दलसागर क्षेत्र स्थित जिंदल अस्पताल में कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 9 बजे जिंदल अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच शव सौंपने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी घटना की जानकारी मिलने पर साप्ताहिक संवाददूत समाचार पत्र एवं संवाददूत न्यूज़ के प्रधान संपादक सतीश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे थे।
पत्रकार सतीश कुमार मिश्रा

पत्रकार सतीश कुमार मिश्रा का आरोप है कि वे पीड़ित परिजनों का पक्ष रिकॉर्ड कर रहे थे, इसी दौरान अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील अग्रवाल अस्पताल से बाहर आए और उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पत्रकार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, साथ ही उनका माइक आईडी, कैमरा और ट्राइपॉड क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना के बाद पत्रकार सतीश कुमार मिश्रा कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बयान दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
एफ. आई. आर.

पुलिस के अनुसार, डॉ. सुनील अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 324(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात

इस घटना के बाद पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच, आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पत्रकार संगठनों ने कहा है कि घटना पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और जांच पूर्ण होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
नोट :-
पुलिस में दर्ज प्रकरण एवं पीड़ित पक्ष के कथनों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर प्रकाशित किया जाएगा।
आप अपना पक्ष हमारी ईमेल पर भेजे abhaywani@2010gmail.com
#पत्रकार_पर_हमला
#JournalistAttack
#PressFreedom
#MediaSafety
#JournalismUnderThreat
 केस-स्पेसिफिक टैग
#JindalHospital
#HospitalControversy
#SeoniNews
#SeoniCrime
#HospitalViolence
कानून / FIR से जुड़े टैग
#FIRRegistered#PoliceInvestigation #BNSSections #LawAndOrder
 मीडिया / जनहित टैग #BreakingNews
Mm  #HindiNews #MadhyaPradeshNews #ग्राउंड्रीपोर्टिंग #PublicInterest

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top