• Home
  • Madhya Pradesh
  • सड़क दुर्घटना में त्वरित सेवा प्रदान करने वाली संजीवनी-108 टीम सम्मानित ।
Image

सड़क दुर्घटना में त्वरित सेवा प्रदान करने वाली संजीवनी-108 टीम सम्मानित ।

वारासिवनी / बालाघाट

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संजीवनी 108 आपातकालीन सेवा की टीम को 23 फरवरी को वारासिवनी थाने में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान वारासिवनी एसडीओपी श्री अभिषेक चौधरी के निर्देश पर आयोजित किया गया।

उप थाना प्रभारी श्री दीपक गौतम द्वारा संजीवनी-108 के ईएमटी (सहायक चिकित्सक) डॉ. गौरी शंकर पटले एवं पायलट श्री जयेश चौहान को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उनके द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रदर्शित तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता की भावना की सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना प्राप्त होते ही संजीवनी 108 आपातकालीन सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ईएमटी डॉ. पटले ने प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए घायल की स्थिति को स्थिर किया, वहीं पायलट श्री जयेश चौहान ने सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार उपलब्ध होने से घायल की जान बचाई जा सकी।
संजीवनी-108 सेवा द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से प्रदान की जा रही हैं। विशेष रूप से गर्भवती माताओं को सुरक्षित प्रसव हेतु अस्पताल पहुंचाने में यह सेवा सराहनीय योगदान दे रही है।
सम्मान समारोह के दौरान उप थाना प्रभारी श्री दीपक गौतम ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में 108 सेवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में तत्काल 108 सेवा को सूचित करें तथा घायलों की सहायता के लिए आगे आएं।
यह सम्मान न केवल संजीवनी-108 टीम के मनोबल को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं तत्परता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top