• Home
  • Madhya Pradesh
  • समय सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – कलेक्टर मृणाल मीना
Image

समय सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – कलेक्टर मृणाल मीना

बालाघाट

जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर मृणाल मीना ने 16 अप्रैल को अधिकारियों की अहम बैठक ली।

बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। साथ ही जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ भी मौजूद रहे।

         👉    🚧           सड़कों के निर्माण और उन्नयन पर फोकस
****************************************
बैठक में सबसे पहले विभिन्न सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-543 के अंतर्गत नैनपुर बायपास से बालाघाट बायपास तक 66 किमी सड़क उन्नयन के लिए 844.53 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भोपाल भेजा गया है। वहीं गर्रा-वारासिवनी-तुमसर मार्ग (51 किमी) के उन्नयन का प्रस्ताव भी प्रक्रिया में है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर उन्नयन कार्य में तेजी लाई जाए।

      👉     🛣️ अन्य महत्वपूर्ण सड़क कार्य
एमपीआरडीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार—
वारासिवनी-लालबर्रा सड़क का मेंटेनेंस 2030 तक निजी फर्म करेगी ।
वारासिवनी-कटंगी सड़क पूर्ण हो चुकी है।
बैहर-लामता (50 किमी) सड़क का कार्य प्रस्तावित
सिवनी-बालाघाट सड़क का बीटी रिनिवल पूरा, फोरलेन के लिए DPR तैयार।
खैरलांजी-अगासी और सीतापठोर-महकेपार सड़क PWD को हस्तांतरित की जा रही हैं
कलेक्टर ने सभी सड़कों के मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    👉      🏗️ भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा
**************************************
बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग, पुलिस हाउसिंग, पीएमजीएसवाई, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग सहित कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।
निर्देश दिए गए कि—👇
स्कूल, छात्रावास और स्वास्थ्य भवन समय सीमा में पूर्ण हों।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलिया कार्यों में तेजी लाई जाए ।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए
    👉   🌳 वन अनुमति और प्रक्रियाओं में तेजी
***********************************
जिन परियोजनाओं में वन विभाग की अनुमति आवश्यक है, उनके लिए परिवेश पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अनुमति में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं होगी।
       👉    💧 सिंचाई एवं जल जीवन मिशन पर भी                                  नजर
*******************************
सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान—👇
सातनारी जलाशय और लामता सिंचाई योजना को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश।
पोला जलाशय के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश।
साथ ही जल जीवन मिशन की योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
👉 कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top