ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन हेतु पंजीयन शुरू, 16 मार्च तक अवसर किसानों के लिए 23 पंजीयन केंद्र स्थापित ।

बालाघाट

रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के अंतर्गत किसान 16 मार्च 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे।

बालाघाट जिले के उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया

कि किसान www.mpeuparjan.nic.in� पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा सहकारी समितियों के पंजीयन केंद्रों, ग्राम पंचायत कार्यालयों, जनपद एवं तहसील कार्यालयों में निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ भी पंजीयन कराया जा सकेगा।
जिले में स्थापित पंजीयन केंद्र
जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 23 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं —
▪ बालाघाट तहसील – बालाघाट/जरेरा, गुडरू, लामता
▪ कटंगी तहसील – बनेरा
▪ तिरोड़ी तहसील – धनकोषा
▪ किरनापुर तहसील – बड़गांव
▪ खैरलांजी तहसील – आरंभा, खैरलांजी
▪ परसवाड़ा तहसील – परसवाड़ा, बघोली चंदना, उकवा
▪ बैहर तहसील – बैहर, परसामऊ
▪ बिरसा तहसील – मानेगांव, दमोह, सालेटेकरी
▪ लाँजी तहसील – लांजी
▪ लालबर्रा तहसील – ददिया, नेवरगांव, सिहोरा, डोकरबंदी
▪ वारासिवनी तहसील – वारासिवनी, डोंगरमाली
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि के भीतर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि समर्थन मूल्य पर चना विक्रय का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *